Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Chitrakoot: डेढ़ साल की मासूम को लेकर महिला ने की सुसाइड करने की कोशिश



चित्रकूट मे डेढ़ साल की मासूम को
लेकर महिला ने की सुसाइड करने की कोशिश

यूपी डेस्कः चित्रकूट जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को सीने से लगाकर खुद को आग लगा ली। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका पति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।


घटना शहर के मिशन रोड स्थित सदर बाजार क्षेत्र की है। पुरानी बाजार निवासी लेखराज अमरनानी अपनी पत्नी कोमल उर्फ चांदनी और डेढ़ वर्षीय बेटे गर्व के साथ यहां किराए के मकान में रहते थे। सोमवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला ने आक्रोश में आकर अपने बेटे को सीने से लगाकर घर में रखा थिनर अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पति लेखराज उसे बचाने के लिए दौड़ा और बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की।


लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला और उसके पति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस मामले में प्रारंभिक जांच में घटना का कारण घरेलू विवाद सामने आया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों के मुताबिक, लेखराज और कोमल दोनों की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादियां टूट चुकी थीं, जिसके बाद करीब दो साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad