Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Firozabad: टिन शेड से टकराई कैफ की गरदन, शादी मे पसरा मातम



टिन शेड से टकराई कैफ की गरदन, शादी मे पसरा मातम
यूपी डेस्कः बारात की बस मे बैठे 15 साल के कैफ की गर्दन टिन शेड से टकराई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कैफ ने अपनी गरदन खिड़की से बाहर निकाल रखी थी। इस लापरवाही ने उसकी जांन ले ली और शादी की खुशियां पल भर मे मातम मे बदल गईं। ये घटना फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड की है।


यहां अलीगढ़ से बरात आई थी। बस संकरी सड़क से गुजर रही थी और केफ खिड़की से बाहर झांक रहा था। टिनशेड से उसकी गर्दन टकराकर कट गई। मृतक अलीगढ़ के थाना अकराबाद के कोडियागंज निवासी राहत खां का पुत्र था। वह अपने पड़ोस के कासिम की बरात में शामिल होने के लिए बस से फिरोजाबाद आया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर बस की खिड़की से बाहर झांक रहा था, तभी ये हादसा हुआ। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। मोहम्मद कैफ अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इस अचानक हुई अनहोनी से वे पूरी तरह टूट चुके हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad