Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: कम्पनी बाग से निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति से ओतप्रोत नारों से गूंजा शहर



बस्ती मे कम्पनी बाग से निकली
भव्य शोभायात्रा, भक्ति से ओतप्रोत नारों से गूंजा शहर

बस्ती, 26 मार्च।
समस्त सनातनियों के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे हिन्दू युवा वाहिनी की जिला इकाई के तत्वावधान में गुरूवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व निवर्तमान जिला संयोजक बब्लू निषाद एवं शशि भूषण सिंह ने किया। नेताद्वय ने जनपदवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दिया। 


जनपद के कोने कोने से आयी हुई झांकियों, डी०जे०, ढोल भांगडा़, रथ, घोड़े तथा कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण कम्पनी बाग में हुआ। कमल टेंट हाउस के प्रोप्राइटर कमल सेन तथा पवन मल्होत्रा ने विधि विधान से पूजन व आरती के उपरान्त शोभा यात्रा को रवाना किया। इसके बाद गांधीनगर स्थित श्री हनुमान गढ़ी में भी शोभायात्रा की आरती हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, हियुवा के प्रदेश प्रभारी, डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शोभा यात्रा को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा गांधी नगर से रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा तिराहा, नयी बाजार होते हुए श्री मारवाड़ी मंदिर, पाण्डेय बाजार पहुंची।


यहां भी श्रद्धालुओं ने आरती एवं पूजन किया तदुपरान्त प्रसाद वितरण किया गया और अगले वर्ष तक के लिए यात्रा स्थगित हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती, जलपान की व्यवस्था तथा पुष्प वर्षा किया। आज की शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री कन्हैया लाल, सूरत प्रसाद दूबे, आई०टी० सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, जय प्रकाश सिंह, अमृत लाल, संजय चौधरी, ब्रिजेन्द्र कुमार, संतोष राजभर, बाबू राम वर्मा, गंगा राम चौधरी, रवि सिंह, चंद्रभूषण प्रजापति, दुर्गेश भारतवंशी, प्रमोद सिंह, श्यामनाथ, सूरज मिश्रा, रोहित प्रजापति, भोला यादव, संदीप त्रिपाठी, राहुल गौड़, कल्लू राजभर, देववर्त चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad