Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Mathura: फरसा बाबा की मौत के बाद बवाल को लेकर पुलिस गंभीर, उपद्रवियों पर कड़ी कार्यवाही का संदेश



मथुरा मे फरसा बाबा की मौत के बाद बवाल को लेकर पुलिस गंभीर,
उपद्रवियों पर कड़ी कार्यवाही का संदेश

यूपी डेस्कः
मथुरा मे गौ रक्षक की मौत के बाद समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। आगरा दिल्ली राजमार्ग पर कई घंटों जाम रहा। पुलिस पर ईट पत्थर फेंके। सरकारी वाहनों मे तोड़फोड की गई। शनिवार की देर रात तक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 16 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। कोसीकला थाने में दो और छाता कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।



सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। यहां ट्रक चालक को गौ रक्षकों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दरअसल बरसाना के रहने वाले गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा को सूचना मिली कि ट्रक में गोवंश जा रहा है. कोसीकला थाना क्षेत्र के कोट वन पुलिस चौकी के पास ट्रक को रात के अंधेरे में रुकवाने का प्रयास किया गया तभी ट्रक के पीछे से एक अन्य ट्रक भी आ रहा था. उसने चंद्रशेखर को टक्कर मार दी और इलाज के दौरान चंद्रशेखर बाबा की मौत हो गई।


अफवाह फैला दी गई कि बाबा की हत्या कर दी गई है. इसके बाद आगरा दिल्ली राजमार्ग हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के ऊपर पथराव किया गया। कई सरकारी वाहन तोड़े गए और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छाता कोतवाली क्षेत्र में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने अपील जारी की. कहा है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर ना फैलाएं। पहले मामले को तहकीकात कर ले उसके बाद कोई भी सोशल मीडिया पर फेसबुक इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्टर जारी करें। अगर कोई भ्रामक खबर फैलाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


आरोप है कि जनपद के बाहर के रहने वाले गौ रक्षक दक्ष चौधरी ने चंद्रशेखर बाबा की हत्या की खबर सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी. दुर्घटना की बात उनकी मौत हुई पुलिस ने दक्ष चौधरी समेत कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कल रात्रि कोसीकला थाना क्षेत्र में एक एक्सीडेंट की घटना हुई जिसमें चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की घायल हुए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में उनके साथी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिस ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था. ट्रक के चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


उसमें भी विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने छाता क्षेत्र में हाईवे पर जाम लगाया और पथराव किया। सभी के खिलाफ भी कठोर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। दक्ष चौधरी नाम का व्यक्ति जो की मथुरा जनपद के बाहर का रहने वाला है यहां आकर भ्रामक खबर फैलाने का प्रयास किया। सरकारी कार्य में बाधा डाली। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर भी अपील की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति किसी तरह की अफवाह ना फैले पहले तत्वों की जानकारी कर ले उसके बाद पोस्ट डालें अगर कोई भ्रामक खबर फैलाई जाएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad