Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

58 वा कलर बेल्ट टेस्ट का हुआ सफल आयोजन



58 वा कलर बेल्ट टेस्ट का हुआ सफल आयोजन
बस्ती, 21 मार्च।
ताइक्वांडो अकादमी के तत्वाधान मे गत दिवस ताइक्वांडो का 58 वा कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन मालवीय रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल के परिसर मे आयोजित किया गया। यह टेस्ट बस्ती जिले के मुख्य प्रशिक्षक, ताइक्वांडो बिनीत कुमार (ब्लैक बेल्ट 4 दान) के संयोजन मे सम्पन्न हुआ।


वाइट बेल्ट मे शरन्या सिंह (प्रथम), हंशिका (द्वितीय), अतिक्षकांत सिंह वैष्णवी यादव एवं हर्षिता ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया, वही रेड बेल्ट मे कार्तिक श्रीवास्तव (प्रथम), ग्रन्थ अगवाल (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया।  इस टेस्ट मे सभी बच्चों ने किक, पंच, हैंड ब्लॉक, अटैक डिफेन्स, तागिक, फाइट आदि का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सुबोध यादव, अस्थिरोग विशेषज्ञ (जिला अस्पताल) के हाथो बच्चों को प्रमाण पत्र तथा समृचिन्ह प्रदान किया गया। उन्होंने कहा की आज के समय मे ताइक्वांडो बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है ताइक्वांडो प्रशिक्षण से बच्चों मे बौद्धिक तथा शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर सभी बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। अंत मे जिला प्रशिक्षक ने सभी सफल हुए बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad