श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव का आयोजन 03 मई को
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। कायस्थ सभा गौतमबुद्ध नगर द्वारा श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव का आयोजन 03 मई को नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम, सेक्टर-6 नोएडा में किया जाएगा। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष आर. एन. श्रीवास्तव, महासचिव विक्रम श्रीवास्तव तथा संस्कृति समिति की अध्यक्ष शिप्रा श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कायस्थ सभा गौतमबुद्ध नगर की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रिका के लिए अपने लेख, कविताएँ, कहानी आदि भी प्रकाशनार्थ भेजें। सभी सदस्यों का संक्षिप्त परिचय भी निर्धारित प्रारूप पर प्रकाशित किया जाएगा, अतः इच्छुक व्यक्ति अपना परिचय शीघ्र भेजने का कष्ट करें। अध्यक्ष ने कहा कि सभा के अन्य कार्यक्रमों की भाँति नृत्य व गायन प्रस्तुति भी की जाएगी। उन्होंने सबसे अनुरोध किया कि अधिक से अधिक मनोरम प्रस्तुति देने के लिए सहमति भेजें। कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास की व्यवस्था ईशान म्यूजिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में ही की जाएगी। वक्ताओं ने निवेदन किया है कि भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव कार्यक्रम को अत्यंत मनोरंजक बनाने के लिए सुझाव और प्रस्तुति की सहमति की सूचना इस रूप में या श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव समिति अध्यक्ष या अध्यक्षा, सचिव को शीघ्र भेजने का कष्ट करें।











Post a Comment
0 Comments