Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: नेताजी सुबास चन्द्र बोस की मूर्ति के ऊपर लगा प्रचार बोर्ड युवाओं ने हटवाया



नेताजी सुबास चन्द्र बोस की
मूर्ति के ऊपर लगा प्रचार बोर्ड युवाओं ने हटवाया

सोशल मीडिया पर जयपुरिया स्कूल का हो रहा पुरजोर विरोध
बस्ती, 01 अप्रैल।
नौजवान सही रास्ते पर चलें और उनकी सोच अच्छी हो तो समाज को सही दिशा में ले जाया जा सकता और बिगड़े हुये लोगों को ठी किया जा सकता है। बस्ती के कुछ युवाओं ने एक धन्नासेठ को ऐसा सबक सिखाया जो एक मिसाल बन गया। दरअसल बस्ती के सेठ जयपुरिया स्कूल के प्रबंधन की ओर से नेताजी सुबाष चन्द्र बोस तिराहे पर उनकी प्रतिमा के ऊपर छाजन लगवाकर इसके ऊपर बड़े बड़े अच्छरों मे सेठ एम.आर. जयपुरिया लिखवा दिया। नेताजी की प्रतिमा के ऊपर यह विज्ञापन ऐसा लग रहा था जैसे इस देश मे नेताजी से ज्यादा योगदान सेठ जयपुरिया का है। 


सामाजिक कार्यकर्ता पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर इस घटिया सोच का जबरदस्त विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दिया कि अगले दिन तक यह प्रचार नही हटा तो हम लोग उस पर उस पर दूसरा बोर्ड लगा देंगे। इस मामले को शहर के कुछ युवाओं ने नोटिस लिया। इससे पहले पंकज त्रिपाठी ने ईओ नगरपालिका और जयपुरिया स्कूल के कथित पार्टनर हिमांशु को फोन कर बोर्ड हटाने का आग्रह किया था।  सायं करीब 7.30 बजे शिवम पाल सूर्यवंशी, अधिवक्ता आलोक पांडेय, देवानंद पांडेय, सुधांशु त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी सहित कई युवा पहुंच गये। 


उसी समय कुछ मजदूर बोर्ड को हटाने की बजाय उसे और अपडेट कर रहे थे। युवाओं ने ईओ को फोन करके दबाव बनाया और एक घण्टे मे सारी नक्काशी उतारनी पड़ी। नेताजी की प्रतिमा के ऊपर से स्कूल का प्रचार हटवाने मे अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, पंकज, अरुणेश श्रीवास्तव सहित  तथा भईया जी सेवा संस्थान के लोगों का सहयोग रहा। नेताजी सुबाष चन्द्र बोस के सम्मान मे आरपार का संघर्ष करने के मूड मे आये युवाओं की सोशल मीडिया पर लोग सराहना कर रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad