Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर के चार अफसरों पर 25-25 हजार रूपये का जुर्माना



सिद्धार्थनगर के चार अफसरों पर 25-25 हजार रूपये का जुर्माना
सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
आर.टी.आई. का जवाब नहीं देने पर बांसी, शोहरतगढ, उसका बाजार एवं सिद्धार्थनगर नगरपालिका के ईओ पर राज्य सूचना आयोग ने 25-25 हजार रूपयस जुर्माना लगाया है। इन अधिकारियों पर लापरवाही, भ्रष्टाचार व आयोग के निर्देशों का उलंघन करना भारी पड़ा। जुर्माने की धनराशि इनके वेतन से वूसल की जायेगी। 


बस्ती जनपद के आरटीआई कार्यकर्ता सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी ने आवेदन के माध्यम से जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत कुछ बिन्दुओं पर सूचनाएं मांगी थी। निर्धारित समय मे सूचना न मिलने, बार बार उक्त सूचना के लिए दौड़ा कर आर्थिक, मानसिक शोषण करने पर आवेदक द्वारा राज्य सूचना आयोग में अपील की गई। अपील को संज्ञान में लेते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने उपरोक्त सभी जन सूचना अधिकारियों को बार बार सूचना उपलब्ध कराने हेतु अवसर दिया फिर भी लापरवाह व भ्रष्ट अधिशासी अधिकारियों ने राज्य सूचना आयोग के आदेशों व दिशा निर्देशों का जमकर माखौल उड़ाया।


राज्य सूचना आयोग द्वारा अधिशासी अधिकारियों को अपना अपना व्यान व जवाब दाखिल करने हेतु अंतिम अवसर  प्रदान किया  गया परन्तु पेशी पर उपस्थित नही होने, आरटीआई का मखौल उड़ाने, भ्रष्टाचार व लापरवाही बरतने पर आयोग द्वारा सख्त रुख अख्तियार करते हुए सभी चारों अधिशासी अधिकारियों के ऊपर 25-25 हजार कुल 100000 (एक लाख) रुपये का जुर्माना लगाया गया। अब जुर्माने की धनराशि 25-25000 रुपये की कटौती उनके बेतन से होगी और सीआर पर भी दर्ज होगा। आयोग द्वारा जुर्माना लगाये जाने पर लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों में जबरदस्त खलबली मचा हुआ है!

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad