Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम एसपी ने कराई क्राप कटिंग, प्रति हेक्टेयर लगभग 43.5 कुंतल हुआ उत्पादन




डीएम एसपी ने कराई क्राप कटिंग,
प्रति हेक्टेयर लगभग 43.5 कुंतल हुआ उत्पादन

बस्ती 05 अप्रैल।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत चल रहे क्राप कटिंग प्रयोग जनपद में कराया जा रहा है, जिसमें जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डा यषवीर सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम फेरसम विकास खण्ड-सल्टौआ, तहसील-भानपुर में 43.33 वर्ग मी. की कटाई कर फसल का निरीक्षण किया।


कटाई के दौरान 18.9 किग्रा गेहूं निकला, जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पादन लगभग 43.5 कुंतल प्रति हेक्टेयर हुआ। निरीक्षण के दौरान फसल उपज औसतन है। इस अवसर पर भू-स्वामी बादुल्लाह पिता का नाम अब्दुल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी-अजय कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार-पूजा वर्मा, राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे, लेखपाल शिव कुमार राम, वीरेन्द्र चौधरी, संतोष कुमार एंव ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad