Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: घर नही पहुंच रहा गैस सिलेंडर, पकड़े गये कालाबाजारी



Basti: घर नही पहुंच रहा गैस सिलेंडर, पकड़े गये कालाबाजारी 
संवाददाता, बस्ती।
एलपीजी का संकट अभी भी बरकरार है। वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की गई है। आपूर्ति विभाग और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से 19 गैस सिलेंडर (16 भरे और 3 खाली) और एक डिलीवरी वाहन बरामद किया गया है।


टीम ने बस्ती टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर पहले स्थित सन इंडेन एजेंसी के पास एक संदिग्ध डिलीवरी वैन को रोका। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से रखे गए 19 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिसके बाद मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान संत कुमार पुत्र रामकृपाल, निवासी बड़े बन (सल्लू कबाड़ी के पास), थाना कोतवाली, और संतोष पुत्र जयराम, निवासी मरवटिया साउघाट, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


बरामदगी में सन इंडेन एजेंसी का डिलीवरी वाहन और 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन सिलेंडरों की अवैध रूप से कालाबाजारी की जा रही थी, जिससे आम उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा था। इस कार्रवाई में सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (एआरओ) अशोक कुमार मिश्र, पूर्ति निरीक्षक सदर प्रवीण कुमार पांडेय, पूर्ति निरीक्षक कुदरहा अनुराग श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad