Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सावन कृपाल रूहानी मिशन के आवाह्न पर 8 लोगों ने किया रक्तदान



सावन कृपाल रूहानी मिशन के आवाह्न पर 8 लोगों ने किया रक्तदान
बस्ती, 25 अप्रैल।
शनिवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कृपाल आश्रम मंगलबाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 8 लोगों ने रक्तदान किया। सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष तीरथ दास ने बताया कि मिशन द्वारा मानवता की सेवा के लिये रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। सचिव चेतन आनन्द ने कहा कि रक्तदान के द्वारा हम संकट के समय लोगों की जान बचाकर पुण्य के भागी बनते हैं। 


रक्तदान शिविर में अरविन्द पाल सिंह, वृजेश आनन्द, काजल लखमानी, दीपक कुमार, गौरी बाधवानी, राहुल साहू, पन्नालाल आदि ने अपना रक्त दिया। रक्तदान करने वालों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर को सम्पन्न कराने में बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के मुकेश गौतम, जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार आदि ने योगदान दिया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad