Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: चाचा की हत्या करने के आरोप मे भतीजा गया जेल



चाचा की हत्या करने के आरोप मे भतीजा गया जेल
बस्ती, 02 अप्रैल।
सोनहा थाना क्षेत्र के कुरथिया गांव में मामूली विवाद को लेकर चाकू मारकर चाचा की हत्या करने के मामले मे वांछित चल रहे अभियुक्त 20 वर्षीय मो. रिजवान को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सोनहा थाने में अपने सगे चाचा की हत्या का मुकदमा दर्ज है। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad