Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: मारती है बहू, एसपी से की शिकायत



मारती है बहू, एसपी से की शिकायत
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला निवासिनी शान्ती पत्नी स्वर्गीय नन्दलाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी पतोहू सीमा व मनीषा के द्वारा  बार-बार मारने पीटने, प्रताडित किये जाने, फसल काटकर बेंच लेने के मामले में न्याय की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में शान्ती ने कहा है कि पति के निधन के बाद वह मकान के अलग कमरे में रहकर खुद मेहनत मजदूरी करके तथा अपनी लड़की नीलम के साथ रहकर अपना भरण पोषण कर रही है। 


उसने 3 बीघा जमीन लेकर गल्ले पर गेहूँ बोई थी गत 31 मार्च  को अपने गांव आयी और गेहूँ देखने व कटवाने के लिए खेत पर गयी तो पता चला उसक पतोहू सीमा व मनीषा द्वारा गेहूँ व सरसों स्वयं व कम्पाइन मशीन से कटवा कर चोरी से उसको ले जाकर बेच लिया।  सीमा व मनीषा द्वारा कहा जा रहा है कि तुमको यहां नहीं रहने देगें और अगर तुम फिर से खेत में कोई भी अनाज बोओगी उसे भी फिर में काट कर बेच देगें। तुम हम लोगों का कुछ नही कर पाओगी। उसने इस मामले में न्याय दिलाने की मांग किया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad