Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कैदी को मारने पीटने का आरोप, डीएम से मिली पत्नी



कैदी को मारने पीटने का आरोप, डीएम से मिली पत्नी
बस्ती, 08 अप्रैल।
लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार निवासी सूरज चौधरी इन दिनों जिला कारागार बस्ती में बंद हैं।  नकी पत्नी अंजनी चौधरी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके पति को जेल के अंदर मारा पीटा गया है और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बुधवार को सरदार सेना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 


मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये जिला कारागार में बंद सूरज चौधरी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के साथ ही समुचित इलाज कराया जाय। ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि पीड़ित बंदी की पत्नी की मुलाकात कराई जाएगी और बंदी के इलाज की समुचित व्यवस्था होगी। 


उनकी पत्नी ने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जाए। बंदी की पत्नी अंजनी ने यह भी कहा उनके पति के जान माल की खतरा है। आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, डिप्टी जेलर रोशन, सोनू, फूलचंद, प्रदीप सहित कई पुलिस कर्मियों ने बंदी सूरज चौधरी को मारा पीटा। सरदार सेना ने मांग किया दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाए, परिवार को मिलने से न रोका जाए तथा बंदी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad