Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बी.डी. ग्लोबल एकेडमी मे विधायक दूधराम ने कराया इण्टरलाकिंग



बी.डी. ग्लोबल एकेडमी मे विधायक दूधराम ने कराया इण्टरलाकिंग 
बस्ती, 09 अप्रैल।
कलवारी रोड पर अक्सड़ा बेइली स्थित बी.डी. ग्लोबल एकेडमी मे महादेवा विधायक दूधराम के सहयोग से 200 मी. प्रवेश मार्ग का इण्टरलाकिंग कराया गया। शिलापट्ट का अनावरण करने के उपरान्त विधायक ने कहा अब ग्रामीण अंचल मे शहरों जैसे स्कूल और सुविधायें उपलब्ध हैं। बी.डी. ग्लोबल स्कूल भी ऐसे ही स्कूलों में शुमार है। 


उन्होने स्कूली बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनायें दी और मैनेजमेन्ट को हर संभव सहयोग का वादा किया। एकेडमी के डायरेक्टर इंजी. श्यामलाल चौधरी ने विधायक के सहयोग के प्रति आभार जताया और कहा शैक्षिक गुणवत्ता और सुविधाओं में बी.डी. ग्लोबल स्कूल किसी से कम नही है। आद्या प्रसाद चौधरी सचिव, प्रिंसिपल रश्मी सिंह चंदेल, शोभा चौधरी, पुस्तम वर्मा, बब्लू सिंह, सुनील चौधरी, पवन चौधरी, सुशील दुबे, रमेश चौधरी, उमेश चौधरी, नासिर खान, सी पी चौधरी, मैनुद्दीन, रजनीश गौतम, दुर्गा प्रसाद, शेषम चौधरी, पपू चौधरी रानू गौतम, शिवम अग्रहरि गोलू कुमार, चंदन यादव तथा बी डी ग्लोबल एकेडमी के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौज़ूद हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad