Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म



अयोध्या में युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म,
अग्निवीर समेत तील गिरफ्तार

अयोध्या, उ.प्र.।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक अग्निवीर समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महावा गांव निवासी अग्निवीर दीपक चौरसिया ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। 


इसके बाद दीपक ने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने ये तस्वीरें अपने कुछ परिचितों को भी भेज दी थीं। पीड़िता के अनुसार, दीपक चौरसिया ने उसकी तस्वीरें तारुन थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी सौरभ को भेजीं। सौरभ ने भी इन्हीं तस्वीरों के आधार पर युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे पैसे भी वसूले। इसी तरह नंदापुर बालापुर निवासी उमेश पांडेय नामक एक अन्य आरोपी ने भी धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी दीपक चौरसिया भारतीय सेना में अग्निवीर सैनिक है। उसकी शादी मात्र दो दिन पहले ही हुई थी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad