Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

असिस्टेन्ट कमिशनर जीएसटी का पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत



असिस्टेन्ट कमिशनर जीएसटी का
पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

कलवारी, 11 अप्रैल।
कुदरहा विकास खंड के अंतर्गत कलवारी थाना क्षेत्र के मनौवा निवासी लाल बहादुर के बेटे अरुण कुमार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2024 के घोषित परिणाम में 175 वीं रैंक लाकर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर चयनित हुए थे। चयन होने के बाद शुक्रवार को प्रथम आगमन पर परिजनों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। 



पुरुषों के अलावा महिलाएं भी कलवारी व मनौवा चौराहे पर ढोल की थाप पर झूमती नजर आयीं। संदीप कुमार, डॉ रणविजय, राजकुमार मंजुल, गामा कनौजिया, दिवाकर विक्रमसिंह, अनिल कुमार, रामविलास, जगदीश नारायण, विनय कुमार, विवेक कुमार, रामचेत, सुनील कुमार, दिनेश चौधरी, मंजू, चंपा देवी, राजेंद्र, रामदुलारे, सोमई आदि ने बताया कि अरुण कुमार के चयन से क्षेत्र का सम्मान बढ़ गया है। इससे युवा प्रेरणा लेंगे और भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र के और भी युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर मान बढ़ाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad