Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डा. पी.के. चौधरी ने दिया इस्तीफा



रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डा. पी.के. चौधरी ने दिया इस्तीफा
बस्ती, 07 अप्रैल।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने निजी और प्रोफेशनल व्यस्तता के कारण पद से त्याग पत्र दे दिया है। जिलाधिकारी को दिये पत्र में डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा है कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानवीय कार्यो और उद्देश्यो में योगदान देना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है। उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर बदलाव के लिये जरूरी व्यवस्था करायी जाय। कहा कि पद पर न रहते हुये भी रेड क्रास सोसायटी के सदस्य के रूप में उनका सहयोग सदैव बना रहेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad