पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदई का निधन
नेशनल डेस्कः गांधी परिवार की करीबी एंव कांग्रेस सरकार में मंत्री रही मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की उम्र मे बुधवार को दिल्ली मे निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक व्याप्त है। मोहसिना किदवई भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद थीं। वे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से थीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखती थीं।
उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। उन्होने उत्तर प्रदेश की राजनीति मे अपनी खास पहचान बनाई। उनका निधन कांग्रेस की बड़ी क्षति है। भारतीय राजनीति के लिए क्षति है। नोएडा के सेक्टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा निकली। मोहसिना किदवई ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान किदवई ने स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।
1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्तीसगढ़़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।












Post a Comment
0 Comments