Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान अलर्ट मोड मे रहा प्रशासन



होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान अलर्ट मोड मे रहा प्रशासन
बस्ती, 25 अप्रैल।
बस्ती में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने श्री शिवमोहर नाथ पांडे किसान इंटर कॉलेज नगर बाजार, कृषक इंटर कॉलेज बेलाडी एवं किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया पहुंचकर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। 


उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया तथा सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad