Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली कस्बे के चिराग ट्रेडर्स मे लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान



रूधौली कस्बे के चिराग ट्रेडर्स मे लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
रूधौली, बस्ती (अनूप रनवाल)
नगर पंचायत रुधौली के शान्तिनगर में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एसी. फ्रिज और वाशिंग मशीन के स्पेयर पार्ट्स की दुकान “चिराग ट्रेडर्स” पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना करीब रात 12 बजे की बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा कंप्रेसर, पीसीबी, इन्वर्टर, कैमरा, हार्ड डिस्क सहित अन्य महंगे उपकरण जलकर नष्ट हो गए। 


प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक जमशेद ने बताया कि उन्हें वार्ड के लोगों ने फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। तत्काल अग्निशमन विभाग व पीआरवी को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा बन गया था। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि यह दुकान ही उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। फिलहाल पीड़ित परिवार को राजस्व टीम के सर्वे और मुआवजे का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad