Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे प्रशासनिक सख्ती के बीच पीजीटी परीक्षा सम्पन्न



बस्ती मे प्रशासनिक सख्ती के बीच पीजीटी परीक्षा सम्पन्न
बस्ती, 09 मई।
शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9ः30 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। इस पाली में 8389 पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा मे बैठना था लेकिन 4558 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। 


जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शहर के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। जिले में श्रीहंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर, दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामबाग, महिला महाविद्यालय और शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन तलाशी और पहचान पत्रों की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad