Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, पिता ने की जांच की मांग



संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, पिता ने की जांच की मांग
बस्ती, 12 मई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के शम्भूपूर निवासी निर्मल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार को पिता जुगराज निषाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग किया है। एसपी को दिये पत्र में जुगराज निषाद ने कहा है कि उसके पुत्र निर्मल निषाद की गत 23 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। 


मृतक नें एक सुसाइड नोट लिखा गया था तथा वीडियो, फोटो एवं व्हाट्सएप चौटिंग भी उपलब्ध है, जिसमें ग्राम खैरी थाना-हरैया निवासी कमला निषाद सहित पप्पू निषाद उर्फ श्रीराम, राहुल निषाद, संग्राम निषाद एवं अन्य आरोपियों को अपनी मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। मृतक ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उक्त लोग उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस द्वारा एक महिला आरोपी कमला निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है किन्तु अन्य आरोपी खुले आम घूम रहे हैं।


पिता जुगराज निषाद ने एसपी को पत्र देकर मांग किया है कि उनके पुत्र निर्मल निषाद के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पप्पू निषाद उर्फ श्रीराम निषाद, राहुल निषाद, संग्राम निषाद पुत्रगण मुन्नीलाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना कप्तानगंज थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए मुल्जिमानों का एफ०आई०आर संख्या 107/2026 नाम दर्ज कर विवेचना करवाकर  मुल्जिमानों को गिरफ्तार कराने के साथ ही परिवार को न्याय दिलाने के साथ ही जान माल की सुरक्षा सुरक्षित करायी जाय। खुले आम घूम रहे अपराधी किसी और घटना को अंजाम दे सकते हैं। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad