Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फोर्टिस हॉस्पिटल ने हाइपरटेंशन क्लीनिक लॉन्च किया



फोर्टिस हॉस्पिटल ने हाइपरटेंशन क्लीनिक लॉन्च किया
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। प्रीवेंटिव हेल्थकेयर और आरंभिक कार्डियाक रिस्क मैनेजमेंट की प्रतिबद्धता दोहराने के लिए, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने शनिवार को एक हाइपरटेंशन क्लीनिक लॉन्च किया है। इस क्लीनिक में, हाइ ब्लड प्रेशर तथा कार्डियोवास्क्युलर कंडीशंस से पीड़ित मरीजों के लिए डायग्नॉसिस, उपचार और दीर्घकालिक प्रबंधन की व्यापक सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं। 


यह क्लीनिक वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, 17 मई) के मौके पर शुरू किया गया है। हाइपरटेंशन क्लीनिक प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को सवेरे 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक खुला रहेगा और यहां तैनात स्पेश्यलिस्टों की मल्टीडिसीप्लीनरी टीम मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पर्सनलाइज़्ड उपचारों को उपलब्ध कराएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad