Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शादी समारोह मे मिठाई खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग, 2 साल के मासूम की मौत



शादी समारोह मे मिठाई खाने से
हुई फूड प्वाइजनिंग, 2 साल के मासूम की मौत

बिजनौर, उ.प्र.।
जिले के जीतपुर खास गांव में शादी समारोह से लाई गई मिठाई खाने के बाद 2 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चों सहित 6 अन्य लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांगल सोती थाने के प्रभारी राम प्रताप ने बताया कि गांव निवासी सुधा देवी (63) लगभग 5 दिन पहले एक शादी समारोह से मिठाई लेकर आई थीं। 


परिवार के सदस्यों ने मंगलवार रात वह मिठाई खाई थी। पुलिस के अनुसार मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद संदीप, उनकी पत्नी नीतू, देव कुमार (2), कार्तिक (6), रितिक (4), पल्लवी और वंश (10) को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार लोगों का गांव में ही एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि उपचार के दौरान बुधवार को देव कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य 6 लोगों की हालत में सुधार है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अंकित चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार गांव में ही किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

LITTLE FLOWERS

Bottom Ad