Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ट्राली से दवाई खरीदने उतरे कांवड़िए की सड़क हादसे मे मौत

ट्राली से दवाई खरीदने उतरे कांवड़िए की सड़क हादसे मे मौत
बस्ती, 09 अगस्त। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत स्थित अवधेश ढाबे के पास हुये सड़क हादसे मे एक कांवडिए की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के महसों कस्बा निवासी 20 वर्षीय हरिओम सोनी पुत्र स्व. योगेंद्र सोनी के रूप में हुई है। हरिओम अन्य कांवड़ियों के साथ अयोध्या से जल भरकर बस्ती की ओर लौट रहा था।


परिजनों के अनुसार, रास्ते में हरिओम की तबीयत खराब हो गई थी। रात करीब एक बजे वह विक्रमजोत के अवधेश ढाबे के पास दवा लेने के लिए अपनी ट्रॉली से नीचे उतरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरिओम को तत्काल सीएचसी विक्रमजोत ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। एक अन्य हादसे में संत कबीरनगर के कांटे निवासी अमरेश पुत्र अनिल के पैर मे फ्रैक्चर हुआ है। उनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad