जहरीला पदार्थ खाकर महिला सिपाही ने खत्म कर ली जीवनलीला
यूपी डेस्कः इटावा में 32 साल की सैफई थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका ने जहर खाकर जान दे दिया। रविवार शाम वह पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। घर लौटने के बाद दोनों में किसी कारण से विवद हुआ था। विषैला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। रात 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रियंका सहारनपुर की रहने वाली थी। उसने 4 साल पहले रजत से लव-मैरिज की थी। वह 2019 में पुलिस में भर्ती हुई थी।
मामला पुलिस लाइन के आवासीय परिसर का है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पिता नत्थीराम ने बताया कि बेटी 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह पढ़ाई में बहुत तेज थी। सिपाही प्रियंका का पति रजत बेरोजगार है। वह भी सहारनपुर का रहने वाला है। उनके बीच अफेयर हो गया था। इसी बीच प्रियंका की सिपाही पद पर नौकरी लग गई।
प्रियंका का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था, लेकिन उसने परिवारवालों के खिलाफ जाकर रजत से शादी की थी। शादी के बाद रजत और प्रियंका पुलिस लाइन में रहने लगे। इस बीच उनके 2 बेटियां हुईं। बड़ी बेटी 3 साल की है और अपनी दादी के पास रहती है। छोटी बेटी 1 साल की है। वह रजत और प्रियंका के साथ रहती है। घटना के बाद पति प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर गया और पड़ोसी को फोन कर घर से कपड़े लाने के लिए कहा।
पड़ोसी अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि प्रियंका ने जहर खा लिया था। डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रियंका के पिता नत्थीराम ने बताया- रजत ने प्रियंका पर दबाव बनाकर और डरा-धमकाकर शादी कर ली थी। पिता नत्थीराम के मुताबिक रजत कहता था कि अपनी सैलरी से 10 लाख रुपए का लोन लेकर दो। इसी टेंशन में आकर बहन ने जहर खा लिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा ने बताया शुरुआती जांच में पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।












Post a Comment
0 Comments