Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाई मास्क लाइट खराब, कमीशन के चक्कर मे घटिया सामानों की हो रही आपूर्ति



हाई मास्क लाइट खराब,
कमीशन के चक्कर मे घटिया सामानों की हो रही आपूर्ति

बस्ती, 04 जून।
मालवीय रोड स्थित सुबाष चौक पर लगा हाई मास्क लाइट शो पीस बन गया है। महीनो से लाइट नही जल रही है लेकिन जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं। हाई मास्क लाइट लगा तो नागरिकों ने नगरपालिका को धन्यवाद दिया और चौराहे की खूबसूरती को सराहा। अब यही हाई मास्क लाइट आलोचना का कारण बन रही है। नगरपालिका प्रशासन को चाहिये कि खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत कराये और जिससे चौराहे पर पर्याप्त प्रकाश हो। नागरिकों का कहना है कि भारी कमीशन लेकर घटिया दर्जे की लाइटें लगवाई गयीं हैं जो दो चार महीने बाद ही जवाब दे जाती हैं। बेहतर होगा गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाये और नागरिक सुविधाओं का अल्पीकरण न हो।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad