Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे नग्न अवस्था मे मिली बीडीसी की लाश, जांच मे जुटी पुलिस



बस्ती मे नग्न अवस्था मे मिली बीडीसी की लाश, जांच मे जुटी पुलिस
बस्ती, 05 जून।
लालगंज बानपुर मार्ग के किनारे जयरामपुर गांव के एक खेत में बीडीसी का नग्न अवस्था में शव मिला है। घटना स्थल पर एक बीडीसी की बाइक खड़ी मिली है। पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने घटना स्थल की जांच की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार की सुबह जयरामपुर व कट्या के ग्रामीणों ने लालगंज बानपुर मार्ग पर एक युवक का नग्न शव देखा तो इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी। 


युवक का चेहरा कुचला गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी कर दी। पुलिस ने उसकी पहचान बस्ती कोतवाली के देवरव गांव निवासी मदन जायसवाल 38 वर्ष के रूप में की है। वह डिलिया ग्राम पंचायत में बीडीसी हैं और इसके साथ ही गांव का कोटेदार भी है। मृतक की पत्नी धनलक्ष्मी ने बताया कि उसके पति बुधवार की रात लगभग 9ः30 बजे घर से निकले और कहा सुबह आएंगे, लेकिन सुबह के समय उनकी मौत की खबर मिली। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad