Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एलपीजी लेने निकले बाइक सवार की सड़क हादसे मे मौत



एलपीजी लेने निकले बाइक सवार की सड़क हादसे मे मौत
बस्ती, 28 जून।
दुबौलिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे राम-जानकी मार्ग पर खुशहालगंज के निकट तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान केवाड़ी मुस्तहकम निवासी गोधई प्रसाद पुत्र लड्डू लाल के रूप में हुई है। वह सुबह घर से गैस सिलेंडर भराने के लिए निकला था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस द्वारा सूचना देने पर परिवार मे कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad