Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेढैवा गांव में पेड़ से लटकती मिली बुजुर्ग की लाश

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेढैवा
गांव में पेड़ से लटकती मिली बुजुर्ग की लाश
बस्ती, 28 जून।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेढैवा गांव में रविवार देर रात एक 60 वर्षीय राजमणि शर्मा (60) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बागे मे पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर लाश को कब्जे मे लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।


राजमणि शर्मा के बड़े बेटे रविंद्र दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत हैं, जबकि छोटे बेटे महेंद्र लगभग एक माह पूर्व ही दक्षिण अफ्रीका से घर लौटे थे। वे खुद भी विदश रह चुके हैं। परिवार में पत्नी मीरा देवी के अलावा दो बेटे और चार बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, तीसरी बेटी के विवाह की तैयारियां चल रही थीं, और सबसे छोटी बेटी प्रतिमा अभी पढ़ाई कर रही हैं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad