Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे एक दिवसीय रोजगार मेला 20 जुलाई को

बस्ती मे एक दिवसीय रोजगार मेला 20 जुलाई को
बस्ती, 18 जुलाई। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 20 जुलाई दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर बस्ती में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में एस.के.एच वाई-टेक मारुति सुजुकी मशीन ऑपरेटर व अन्य तकनीकी पदों हेतु इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जायेगा।


शैक्षिक योग्यता 12 वी पास या आईटीआई इलेक्ट्रीशिन, इलेक्ट्रॉनिक पासआउट अभ्यर्थी एव़ डिप्लोमा इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल पासआउट अभ्यर्थी होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौकरी स्थानः हंसलपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद, गुजरात है। कंपनी द्वारा इस प्रकार सुविधाए प्राप्त होगी जैसे एमआईजी शॉप काम करने वालों को 8 घंटे 26 दिन के 17,000 रूपये, 12 घंटे 26 दिन के 24,500 रूपये, उपस्थिति बोनस 2,000 रू. अधिकतम कुल वेतनः 26,500 रू. 


अन्य विभाग मे 8 घंटे 26 दिन के 16,000, 12 घंटे 26 दिन के 23,000 रू. उपस्थिति बोनस 1,500, कुल अधिकतम वेतनः 24,500 रू. (हाथ में वेतन लगभग 22,500 प्रति माह) कंपनी द्वारा देय होगा। कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अतिरिक्त लाभः भोजनः रू. 20 (असीमित), चाय और नाश्ताः निःशुल्क, बस सुविधाः उपलब्ध (भुगतान सहित) आदि सुविधाए कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार हेतु सम्मिलित हो सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा । source:अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी, बस्ती

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad