Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गाजियाबाद के स्पा सेन्टर मे छापा, मिलीं 23 युवतियां, 5 ग्राहक, एक कर्मचारी व आपत्तिजनक वस्तुएं

गाजियाबाद के स्पा सेन्टर मे छापा,
मिलीं 23 युवतियां, 5 ग्राहक, एक कर्मचारी व आपत्तिजनक वस्तुएं

गाजियाबाद, उ.प्र. (ओपी श्रीवास्तव)
एक कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम 7 बजे पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद 23 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित एक स्पा सेंटर में कार्रवाई की। 


मौके से पांच ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी को पकड़ा गया है। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक और संदिग्ध सामान भी बरामद हुये, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने की बात सामने आई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। 


एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कौशांबी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ के आधार पर यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि का संचालन कब से हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा अवांछनीय गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पकड़े गये लोगों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है तदनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad