Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती पुलिस ने कलियुगी बाप को दबोचा, अपनी ही बेटियों संग करता था दुष्कर्म

बस्ती पुलिस ने कलियुगी
बाप को दबोचा, अपनी ही बेटियों संग करता था दुष्कर्म

बस्ती, 10 जुलाई।
कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कलियुगी पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों को डरा धमकाकर दनके साथ दुष्कर्म करता था। बेटियों ने मां को बताया तब इस घिनौनी हरकत का पर्दाफाश हुआ। मां की तहरीर पर पुलिस ने कलियुगी बाप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पीड़ित बच्चियों का गुरुवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया, और उनके बयान दर्ज किए गए। 


जानकारी मिली है कि आरोपी पिता मूल रूप से आबेडकरनगर जनपद का निवासी है। वह अपनी पत्नी और 15 व 16 वर्षीय दो बेटियों के साथ कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ी में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि वे दो अलग-अलग झोपड़ियों में रहते थे। उसकी अनुपस्थिति में पति अपनी बेटियों की झोपड़ी में जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने इस मामले को लेकर बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और बाप रामचरन को गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त के खिलाफ धारा 65(1), 352(2), 5छ/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad