Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

CRPF जवान की पत्नी सिपाही के साथ भागी, जाति छिपाकर कोर्ट मैरिज करने का आरोप

CRPF जवान की पत्नी सिपाही के साथ भागी,
जाति छिपाकर कोर्ट मैरिज करने का आरोप

यूपी डेस्कः
बुलंदशहर में एक सीआरपीएफ जवान की पत्नी यूपी पुलिस के एक सिपाही के साथ भाग गई। CRPF जवान ने पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है जबकि संबंधित महिला ने भी थाना गुलावठी में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 


पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 मई को दर्शन पुत्र रामवीर निवासी भौना, थाना गुलावठी के साथ कोर्ट मैरिज के माध्यम से हुई थी। महिला का आरोप है कि यह शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध कराई गई थी। उसने दावा किया कि शादी से पहले उसे युवक की जाति के संबंध में गलत जानकारी दी गई थी। बाद में वास्तविक जानकारी होने पर 17 मई को सूरजपुर स्थित एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उसने इस रिश्ते का विरोध किया था। 


आरोप है कि उसकी मां और कुछ रिश्तेदारों ने उस पर दबाव बनाया और उसे पति के गांव भेज दिया। पति के शराब पीने की आदत और उसके व्यवहार के बारे में जानकारी मिली। पति उसके साथ गाली-गलौज करता था, मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला ने दावा किया कि अपनी सुरक्षा को देखते हुए वह वहां से निकल आई। पति ने उसके खिलाफ नकदी और आभूषण लेकर घर से जाने की शिकायत दर्ज कराई है जो मिथ्या और मनगढ़न्त है। महिला ने कहा उसका मोबाइल फोन, आईफोन और अन्य सामान अभी भी पति के पास है।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad