Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने वाला दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरू

शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने
वाला दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरू

यूपी डेस्कः
प्रतापगढ़ जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


मामले की विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। ​जानकारी के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर की रहने वाली एक महिला ने प्रतापगढ़ के एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। आरोप है कि जब आरोपी दारोगा अर्जुन सिंह की तैनाती भदोही जिले में थी, तब उससे दारोगा का परिचय हुआ था। दारोगा अर्जुन सिंह ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने दारोगा अर्जुन सिंह पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपनी बात से मुकर गया और टालमटोल करने लगा। 


महिला ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि दारोगा अर्जुन सिंह पहले से ही शादीशुदा है और उसने झूठ बोलकर महिला को धोखे में रखा था। ​पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपी दारोगा अर्जुन सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता और पुलिस विभाग की छवि धूमिल होते देख दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad