Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अपना दल कमेरावादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद करने की मांग

अपना दल कमेरावादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन,
एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद करने की मांग

बस्ती, 14 जुलाई।
मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अपना दल कमेरावादी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। हाथों में तख्तियां लिये पार्टी कार्यकर्ता कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाने, किसानों पर समय पर खाद, बीज, उर्वरक सुनिश्चित करने आदि की मांग कर रहे थे। 


राज्यपाल को भेजे 5 सूत्रीय ज्ञापन में कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाने, किसानों पर समय पर खाद, बीज, उर्वरक सुनिश्चित करने, पेट्रोल, डीजल में एथेनाल की मिलावट पर रोक लगाने, बस्ती के दसिया में एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद कराने, गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रूपया प्रति क्विंटल किये जाने, अवैध रूप से चल रहे टोल प्लाजा में से एक टोल प्लाजा चौकड़़ी को बंद कराने आदि की मांग शामिल है। रामभवन पटेल ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो पार्टी जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष को मजबूर होगी। कहा कि दसिया में एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद कराया जाय। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad