Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलवारी सड़क हादसा, 32 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कलवारी सड़क हादसा, 32 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बस्ती, 14 जुलाई।
कलवारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय पंकज पुत्र अजीत, निवासी ग्राम चकबंजारीजोत, थाना कलवारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 13 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे रामजानकी मार्ग पर कलवारी पानी टंकी के पास दो लोग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं 39 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र रामदीन, निवासी चकबंजारीजोत की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad