Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांशीराम आवासों में नारकीय जीवन जी रहे लोग, रोज होती है पानी के लिये जंग

कांशीराम आवासों में
नारकीय जीवन जी रहे लोग, रोज होती है पानी के लिये जंग

बस्ती, 17 जुलाई।
सम्मान से जीने के लिये छत और बुनयादी सुविधायें मुहैया कराने के लिये बने कांशी राम आवासों मे रहने वाले परिवारों को पानी के लिये रोज जंग लड़नी पड़ती है। यहां चारो ओर गंदगी का साम्राज्य है साथ ही बुनियादी सुविधायें नदारद हैं। नालियां गंदगी से पटी हैं। यहां कई महीनों से दूसरे व तीसरे मंजिल पर पानी नही आ रहा है। 


एक एक बूंद पानी के लिये परिवारों को जद्देजहद करनी पड़ती है। कई बार नगरपालिका से इसकी शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदारों ने अनदेखी की। इसी बीच शुक्रवार को कुछ लोगों ने पूरे कालोनी की पानी सप्लाई बंद करवा दी। सप्लाई आपरेटर ताला लगाकर भाग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर में पानी की टंकी तो बनी है, लेकिन दूसरी और तीसरी मंजिल तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। कई सरकारी नल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। 


दूसरी और तीसरी मंजिल पर पानी नही चढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जो पानी आता भी है, वह गंदा और दूषित होता है, जिससे पीने योग्य पानी के लिए उन्हें अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी भड़ास निकाली। गंदगी और जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। सीता, रानी. जहाँरा, डब्लू सोनकर, दुर्गेश, माया, प्रिया, रानी खातून, दिलशाद, मन्जू आदि लोग उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का समाधान न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के घरोव की बात कही।





Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad