Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संदिग्ध मौतः पुलिस ने लाश को बस से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा

संदिग्ध मौतः पुलिस ने
लाश को बस से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा

बस्ती, 17 जुलाई।
कप्तानगंज थाना अंतर्गत पीएचसी कप्तानगंज के सामने शुक्रवार की दोपहर अचानक पुलिस ने अंतिम संस्कार हेतु अयोध्या लें जाई जा रही लाश को बस से उतरवाकर अपने कब्जे मे ले लिया। शव यात्रा के जा रहे लोगों मे पुलिसिया कार्यावही को लेकर हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार सोनहा थाना अंतर्गत करमहिया ग्राम निवासी कृष्ण मुरारी पांडेय 70 अपने बहन कमला देवी के घर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में रहते थे। 


गुरुवार की दोपहर लंबी बीमारी के कारण उनकी बिशुनपुरवा ग्राम में मौत हो गई। उनके बहनोई तथा भांजो सहित ग्रामीण शुक्रवार की सुबह बस द्वारा अयोध्या अंतिम संस्कार हेतु ले जा रहे थे। इसी बीच कप्तानगंज पुलिस नें बस को रोकवा दिया और शंव को बस से उतरवा कर, एंबुलेंस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उल्लेखनीय है कि मृतक कृष्ण मुरारी पांडेय निःसंतान थे और अपनी पत्नी की मौत के बाद वह अपने चार बहनों में से एक बहन कमला देवी के घर ग्राम बिशुनपुरवा, थाना कप्तानगंज में रह रहे थे। उनके भाई कृष्ण मुरारी पांडेय ने भाई की मौत को संदिग्ध बताते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad