Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोटीवेशनल क्लास मे बोले पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, कुछ बनने से पहने नेक इंसान बनो

मोटीवेशनल क्लास मे बोले
पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, कुछ बनने से पहने नेक इंसान बनो

बस्ती, 22 जुलाई। अल्हाज शहीदुन्निसा अब्दुल रज्जाक इण्टर कालेज बल्ली पट्टी मे मीडिया दस्तक न्यूज नेटवर्क प्रा.लि. के डायरेक्टर एवं बस्ती चेतना अखबार के संपादक अशोक श्रीवास्तव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। प्रबंधक मो. अशरफ ने जन्मदिन की बधाइयां देते हुये कहा कि आदमी जैसा चाहता है खुद को बना लेता है, लेकिन एक नेक इंसान बनने मे जिंदगी गुजर जाती है और बहुत कम लोग कामयाब हो पाते हैं। अशोक श्रीवास्तव ने ऐसे रास्तों पर चलकर दिखाया है जहां संसाधन कम हैं लेकिन सम्मान और संतुष्टि दूसरों से कई गुना ज्यादा है। 


इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव ने प्रबंधक एवं स्टाफ के साथ कालेज परिसर मे आम के दो पौधे लगाये और इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी। कालेज की छात्राओं के लिये मोटीवेशनल क्लास भी लगी, जिसमे पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होने कहा आगे बढ़ना है तो डरना छोड़ो, किसी से मत डरो, सभी का अदब करो और नेक रास्तों पर चलो। लक्ष्य आज ही निश्चित कर लो, किसी के दबाव मे नहीं। अपनी रूचि के अनुसार। 


लक्ष्य के विपरीत जाकर आगे आत्मघाती कदम उठाना कतई उचित नही है। कोई भी क्षेत्र बुरा नही है, बस उसमे कामयाब होने के लिये एक एक कतरा लगा दो। कामचोरी की तो बनना था कुछ, और बन जाओगे कुछ। अशोक श्रीवास्तव ने सिर उठाकर जीना सीखे, झूठ फरेब, चोरी, मक्कारी, साजिशों की दुनियां स्थायी नही होती। सच्चाई इमानदारी और चरित्र की बुनियाद पर अम्पायर खड़ा करो। छात्र छात्राओं ने बड़े मनोयोग से बातों को सुना और इन्हे व्यवहारिक जीवन मे उतारने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कालेज के सभी स्टाफ मौजूद रहे। 




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad