Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती आ रहे हैं मुख्यमंत्री, अलर्ट मोड मे प्रशासन

बस्ती आ रहे हैं मुख्यमंत्री, अलर्ट मोड मे प्रशासन
बस्ती, 03 जुलाई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मण्डलायुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आला अफसरों ने व्यवस्था मे लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये सबकुछ चाक चौबंद रखने को कहा। 


आपको बता दें स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। सूवना विभाग, एलआईयू, पुलिस बल, स्वास्थ्य, राजस्व जैसे महत्वपूर्ण महकमे अलर्ट मोड मे हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का 04 जुलाई को जनपद के हरैया विधानसभा क्षेत्र मे आगमन प्रस्तावित है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad