Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पिता पर हमलवार था बेटा, पुलिस पहुंची तो पुलिस पर झपटा, गिरकर घायल, अलाज के दौरान मौत

पिता पर हमलवार था बेटा, पुलिस पहुंची
तो पुलिस पर झपटा, गिरकर घायल, अलाज के दौरान मौत 

बस्ती, 03 जुलाई।
कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी सीताराम ने डायल-112 पर 02 जुलाई को सूचना दी कि उसका लड़का उसे परेशान कर रहा है। उक्त सूचना मिलते ही पीआरवी वाहन संख्या यूपी 32 डीजी 7839 मौके पर पहुची। उस समय कालर का बेटा मनीष शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता के उपर हमलावर था।


पुलिस को देखते ही वह आगबबूला हो गया और पुलिस पर भी हमलावर हो गया। मारने के लिए दौड़ाने लगा कि लड़खड़ाकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज हेतु एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का नियमानुसार पंचायतनामा, कराकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad