Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरैया विधानसभा मे परिवर्तन के आसार, डा. ममता पाण्डेय करेंगी दावेदारी

हरैया विधानसभा मे परिवर्तन के आसार,
डा. ममता पाण्डेय करेंगी दावेदारी

बस्ती, 23 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक बाबा झुंगीनाथ, बाबा निहालदास की कुटी, देवरहवा बाबा जन्म स्थान आश्रम और भारीनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. ममता पाण्डेय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिन-जिन क्षेत्रों में सफलता नहीं मिल पायी थी, नेतृत्व के निर्देश पर इसकी समीक्षा के साथ ही जन संवाद बनाये जा रहे हैं और कारणों की पड़ताल की जा रही है। 


उन्होने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि वह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद कर रही हैं। साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जानकारी लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कमियों को दूर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। 


जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उनका स्वागत किया और विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। जन संवाद के दौरान ऊंजी ग्राम सभा स्थित निहाल दास कुटी  धाम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिनन्दन सिंह विशाल, प्रिंस सिंह, पवन सोनी, मुकेश सिंह, हरिश्चन्द्र, पवन, अनिल सिंह, हिमांशु सिंह, विनय सिंह, अनिल उपाध्याय, कमलेश्वर सिंह, रविन्द्रनाथ पाण्डेय, स्वामीनाथ पाण्डेय, मुन्ना, अभिषेक शर्मा, आदित्य, सुमित, आदर्श शर्मा, अनिल उपाध्याय, सन्तोष पाठक, शिबू, उमा सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ल, राममहीपत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad