Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर मे 5 लाख रूपया मुआवजा लेने के लिये बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

बिजनौर मे 5 लाख रूपया मुआवजा
लेने के लिये बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र मे 5 लाख रूपये के सरकारी मुआवजे की लालच में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने मां को खेत मे ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और इसे गुलदार के हमले से हुई मौत का रूप देने की कोशिश की। उसने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को गुमराह करने की साजिश रची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात का खुलासा हुआ। यह घटना 20 जुलाई की शाम करीब 6ः30 बजे की है। बिजनौर जिले के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर जट 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला वीरवती उर्फ वीरो देवी पत्नी मुन्ने सिंह की लाश खेत के मिली थी। 


मृतका के छोटे बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने शोर मचाया कि उसकी मां पर गुलदार ने हमला कर दिया है। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। शव को सड़क पर रखकर 5 लाख रूपये मुआवजे की मांग करने लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि महिला के शरीर पर किसी जंगली जानवर के हमले के निशान नहीं थे, बल्कि मौत गला घोंटने और पसलियां टूटने के कारण हुई थी। पता चला है कि कलियुगी बेटे ने दोपहर मे किसी से पूछा मुआवजा कैसे मिलता है और शाम को खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। 



पुलिस ने जब छोटे बेटे बहाल सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या के पीछे की वजहपुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपनी मां से आए दिन पारिवारिक विवाद और गाली-गलौज होती रहती थी। घटना के दिन भी खेत पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिससे आवेश में आकर उसने मां का गला दबा दिया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई से बचने और सरकार से वन्यजीव हमले के तहत मिलने वाली ₹5 लाख की आर्थिक सहायता हड़पने के लिए उसने इसे गुलदार के हमले का रूप दे दिया। मृतका के बड़े बेटे रूपचंद्र की तहरीर पर हीमपुर दीपा थाने में आरोपी बहाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad