Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेमी युगल नदी मे कूदे, लाश तलाश रहे गोताखोर, घर के बंदिशें नही थी कबूल

प्रेमी युगल नदी मे कूदे,
लाश तलाश रहे गोताखोर, घर के बंदिशें नही थी कबूल

यूपी डेस्कः
मुरादाबाद में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाकर जान दे दिया। हालांकि अभी दोनो मे किसी की लाश नही मिली है। इसलिये घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। नदी के पुल पर सड़क किनारे बुलेट खड़ी मिली है, पुलिस ने इसे कब्जे मे ले लिया। 


मौके पर खून भे निशान भी मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनो बुलेट से पुल पर पहुंचे, कुछ देर तक आपस में बात की। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और नदी में कूद गए। युवक ने नदी में कूदने से पहले अपने ताऊ के मोबाइल पर मैसेज भेजा। लिखा- ताऊ, मैं मरने जा रहा हूं। बाइक रामगंगा के पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना। जब तक घरवाले पुल पर पहुंचे, युवक नदी में कूद चुका था। 


कटघर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है। जानकारी मिल रही है है कि युवक घर परिवार की बंदिशों से काफी परेशान था। मोहल्ले की ही एक नाबालिग से उसका अफयेर था। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान तुषार (20) के रूपे मे हुई। वह कटघर थाना अलाके के सूजपुर पीतल बस्ती का रहने वाला है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad