Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गाजियाबाद मे सात साल की बच्ची का अपहरण, तीन लोगों ने किया घिनौना काम, सिर कूचकर हत्या

गाजियाबाद मे सात साल की बच्ची का अपहरण,
तीन लोगों ने किया घिनौना काम, सिर कूचकर हत्या

संवाददाता, दिल्ली, एनसीआर (ओ.पी. श्रीवास्तव)
गाजियाबाद के  नन्दग्राम मे शुक्रवार को सात साल के बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। देर रात निर्माणाधीन माल के बेसमेन्ट मे उसका अर्धनग्न खून से लथपथ शव मिला है। उसका सिर कुचला गया था। परितनों ने बताया कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी, वहां से अचानक लापता हो गई। 


ढूढ़कर थके हारे परिजनों ने देर रात पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की त्वरित जांच मे सीसीटीवी फुटेज मे सामने आया कि तीन लोग बच्ची को बेसमेन्ट मे ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने लताश शुरू की तो बेसमेन्ट मे बच्ची का शव मिला। पुलिस दो लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। इसमे एक नाबालिग व दूसरा बालिग है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे निर्माणाधीन मॉल मे मजदूरी करते हैं और परिसर मे परिवार सहित रहते हैं। बच्ची की मां ने बताया कि उसके शरीर पर कपड़े नही थे। 


शरीर से खून निकल रहा था। उसके साथ तीन लोगों ने गंदा काम किया है। हिरासते मे लिये गये दोनो आरेपियों ने अपराध कबूल किया और बताया कि तीनो लोग साथ मे बैठकर शराब पीया इसके बाद बच्ची को बेसमेन्ट मे ले गये और वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मे बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों ने अपराध कबूल कर लिया है, तीसरे की तलाश जारी है। घटना को लेकर इलाके मे गजब का गुस्सा है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad