Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आकाशीय बिजली से झुलसे बुजुर्ग की मौत, पशु पक्षियों पर दिखाया असर



आकाशीय बिजली से झुलसे
बुजुर्ग की मौत, पशु पक्षियों पर दिखाया असर

बस्ती 01 जुलई।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग सहित एक कुत्ता व कई पक्षियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साडंपुर गांव निवासी रामयज्ञ यादव‌ 70 वर्ष बुधवार की दोपहर‌ करीब दो बजे अपने घर के सामने फूस की झोपड़ी में बैठे हुए थे। 


अचानक पास में पाकड़ के पेड़ पर तेज चमक, गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे रामयज्ञ यादव‌ गम्भीर रूप से झूलस गये। पेड़ के नीचे बैठे एक कुत्ते व दो पक्षियों की भी मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए सीएचसी दुबौलिया ले गये जहां पर चिकित्सक ने रामयज्ञ यादव को मृत घोषित कर दिया।‌ घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। रामयज्ञ घर पर ही रहकर खेती किसानी करते थे। 


इसी कड़ी मे हमारे रूधौली संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कर्म कला में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा सामने आया है। गांव निवासी बाबूराम लोध उर्फ सोखा बाबा, पुत्र अशर्फीलाल, की भैंस जमीन पर पड़े नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां लगभग पांच वर्षों से बिजली का नंगा तार पोल से बांधकर जमीन के पास पड़ा हुआ है। इस संबंध में कई बार लाइनमैन और ग्रामीण जेई मदन मोहन से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad