Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जन-जन की उम्मीद हैं अखिलेश यादव- महेन्द्रनाथ यादव

जन-जन की उम्मीद हैं अखिलेश यादव- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती, 02 जुलाई। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्म दिन पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह परिसर में केक काटकर मनाया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों में पौध वितरित कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुये आगामी विधानसभा के चुनाव में मजबूत सरकार बनाने का संकल्ल्प लिया गया।


सपा जिला अध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि ऐसे समय में जब मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के मंदिर से करोड़ो रूपयों की चंदा चोरी हो गई, भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हों, अखिलेश यादव युवाओं, छात्रों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ ही जन-जन की उम्मीद है। उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण के साथ ही जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। 


पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, राम सिंह यादव, विपिन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, मो0 स्वालेह, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह छोटे, राघवेन्द्र सिंह ने कहा समाजवादियों को आपसी भाईचारा बनाने के लिये अभियान तेज करना होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53 वें जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों में मो० शमीम सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक-दूसरे को के खिलाकर खुशियों को साझा किया और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के सुदीर्घ जीवन की कामना किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad