Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली मे बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, हियुवा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रूधौली मे बिजली कटौती पर
फूटा गुस्सा, हियुवा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनब

स्ती, 28 जुलाई (अनूप बरनवाल)।
नगर पंचायत रुधौली में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज हिंदू युवा वाहिनी ने नवागत उप जिलाधिकारी रुधौली (एसडीएम) अहमद फरीद खान को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में सौंपा गया।


ज्ञापन में बताया गया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 शास्त्री नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां तथा दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। हिंदू युवा वाहिनी ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के एसडीओ एवं जेई क्षेत्र में रात्रि निवास नहीं करते हैं, जिसके कारण आपात स्थिति में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो पाता। 


संगठन का यह भी आरोप है कि अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर कॉल रिसीव नहीं की जाती, जिससे लोगों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसडीएम अहमद फरीद खान ने संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया और सुधार करने के संकेत दिए हैं। अजय मिश्रा, उदय सोनी,चंद्रशेखर निषाद, विनोद साहनी, संजय राव, दिनेश चौरसिया, बब्बू चौधरी सहित हिंदू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad